कवर्धादुर्ग

कबीरधाम जिले ले 86 धान उपार्जन केंद्रों में गुरुवार को 62 हजार 781 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी

कबीरधाम जिले ले 86 धान उपार्जन केंद्रों में गुरुवार को 62 हजार 781 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी

धान खरीदी केन्द्र आने वाले किसानों को कोई समस्या ना हों- कलेक्टर

कबीरधाम जिले के 86 धान उपार्जन केंद्रों की समीक्षा

धान खरीदी की लिमिट व्यवस्था शिथिल, छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से क्रय करने के निर्देश

कवर्धा / कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा देश में सर्वाधिक कीमत पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों के धान की शत प्रतिशत खरीदी सुविधाजनक रूप से सुनिश्चत करने के लिए शासन द्वारा लिमिट की व्यस्वस्था को शिथिल किया गया है। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे अभियान चलाकर छोटे किसानो के धान क्रय को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदने की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष ने सर्व एसडीएम, खादय, मार्कफेड,और जनपदों के अधिकारियों की सँयुक्त बैठक लेकर धान खरीदी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी धान खरीदी उपार्जन केंद्रों के किसानों के लिए सुविधा बढ़ाते हुए अलग से टोकन प्रभारी और धान स्टैग प्रभारी नियुक्त करते के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से किसानों की परेशानी दूर होगी। बैठक में बताया गया कि जिले के 86 धान खरीदी उपार्जन केंद्रों में गुरुवार के लिए 63 हजार 781 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया है।

कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सभी समितियाँ व्यवस्था बनाकर सुचारु रूप से धान खरीदें। अवैध धान बाहर से या कोंचिये के माध्यम से नहीं आना चाहिए, यह सभी सुनिश्चित करें। जिले के छोटे, मध्यम और लघु सीमांत किसानों का धान गुणवत्ता मापदंड अनुसार क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी किसान को असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित सभी नोडल अधिकारी, खरीदी केन्द्र प्रभारी पूरी लगन, निष्ठा और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और निर्देशानुसार धान खरीदी की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

*धान क्रय प्रक्रिया*- कलेक्टर ने सभी खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा कि खरीदी केन्द्र में किसानों द्वारा लाये गये धान को तिरपाल में ढेरी लगायें और उसकी नमी की जांच करें। यह सुनिश्चित करें कि धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक न हों। धान स्वच्छ, सूखा और गुणवत्तापूर्ण हो। यह तय होने के बाद धान की तौलायी करें।

*रात में धान की खरीदी व परिवहन नहीं होगा*

कलेक्टर ने सभी केन्द्र प्रभारियों, नोडल प्रभारियों से कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी और परिवहन दिन में ही किया जाए। रात्रि में परिवहन और खरीदी प्रतिबंधित रहेगा। समर्थन मूल्य पर क्रय किये गये धान का भौतिक सत्यापन करने में आसानी हो, इसके मद्देनजर 15 लंबी, 12 चौड़ी और 25 उपर धान का स्टैग लगाना है। खरीदी केन्द्र में खरीदे गये धान की हर बोरी में उसके सोसायटी का लाल रंग का सील लगाना अनिवार्य है। इससे स्पष्ट हो जएगा कि धान किस सोसायटी द्वारा खरीदा गया है।

*अनाधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति प्रतिबंधित*-

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों और धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य किसी भी बाहरी व्यक्ति की उपस्थिति ना हों यह सुनिश्चित करने के निर्देश केन्द्र प्रभारियों को दिये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेके ध्रुव,जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री विजय दयाराम के, एस.डी.एम.विनय सोनी,विपुल गुप्ता, प्रकाश टण्डन, धान खरीदी के नोडल अधिकारी श्री अनिल सिदार, उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button