कवर्धा,बालोद- बालोद नगर के स्थानीय कुर्मी भवन में शहर मंडल की आवश्यक बैठक रखी गई जहां जिला निर्वाचन प्रभारी मोहन चोपड़ा द्वारा संगठन चुनाव के विषय पर चर्चा की गई और अब तक चुनाव के तहत जो प्रक्रिया हुई उस पर चर्चा करते हुए भाजपा शहर मंडल से नए मण्डल अध्यक्ष के लिए सुरेश निर्मलकर के नाम पर मुहर लगाया । उक्त निर्णय के साथ ही बधाई देने का दौर चल पढ़ा और सुरेश निर्मलकर का हार माला से स्वागत किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है पार्टी के द्वारा जो गाइडलाइन दिए गए थे उसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है और यह बड़ी ज़िम्मेदारी वाली बात है जिसे नए मण्डल अध्यक्ष को यह बात समझनी होगी छोटो को जितना प्यार और बड़े को जितना सम्मान देंगे उतना ही आपको सम्मान मिलेगा यहां आज जो नया चयन हुआ है उससे किसी को ठेस नहीं होनी चाहिए सभी को आगे आकर कमल फूल के लिए काम करना है साथ ही उन्होंने कहा कि नए टीम का आने वाले नगरीय निकाय चुनाव मे लाभ ज़रूर मिलेगा। चुनाव प्रभारी रहे मोहन चोपड़ा ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि हमारे पार्टी में शांति के साथ इस तरह के निर्णय लिए जाते हैं सभी को बारी बारी यह मौका मिलता है उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है मंडल अध्यक्ष के लिए 03 आवेदन आए थे और जो नहीं बन पाए हैं उन्हें आगे और मौका मिलेगा सभी हो साथ मिलकर काम करना होगा। नए मण्डल अध्यक्ष बने सुरेश निर्मलकर ने कहा कि जो भरोसा पार्टी में मुझपर दिखाया है उसपर मैं जरूर खरा उतरूंगा उन्होंने कहा कि पार्टी में मैं मंडल अध्यक्ष बना हूं तो आप सब के विश्वास से अब मुझे आने वाले समय में भी आप सब का साथ चाहिए होगा । साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी को उनके सफलता पूर्वक चार साल के शानदार कार्यकाल के लिए एवं उनके नेतृत्व में विधानसभा एवं लोकसभा में शहर में शानदार जीत के लिये उनका आभार करते हुए पार्टी के वरिष्ठजनो ने उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया । इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लेखराम साहू,पूर्व विधायक प्रीतम साहू,भाजपा जिला महामंत्री कृष्णकांत पवार,चुनाव पर्यवेक्षक किशोरी साहू, सह प्रभारी प्रकाश आर्य, भाजपा नेता पवन साहू,पूर्व जिलामहामंत्री राकेश यादव, राजा दीवान,प्रतिभा चौधरी, लीला शर्मा, कमलेश सोनी,छगन देशमुख,अमित चोपड़ा,लाले शर्मा,शाहिद खान,रमन टुवानी,कैलाश चांडक,बंटी अग्रवाल,शरद ठाकुर,श्रवण श्रीवास्तव,रमेश मालेकर,मोहन साहू,राज सोनी,शकुन गौतम,अम्बिका यादव,भुनेश्वरी ठाकुर,अनिता पेंदारकर,पंकज आहूजा,अजय बाफना,विमल साहू,हीरा गंगवानी,रिंकू शर्मा,नरेन्द्र सोनवानी,अमित दुबे,गणेश साहू, नरेश साहू,प्रीतम यादव,समीर खान,विकास राठी,तोमन साहू,राजेन्द्र कनेकर,प्रदीप कोसरिया,सेवकराम साहू,अकबर तिगाला,यश जैन,मंजू यादव,राहुल साहू,शशि साहू,एवन साहू,नेमन ठाकुर,केवल चतुर्वेदी,आनद ढीमर,पवन टुवानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा व आभार प्रदर्शन दीपक देवांगन ने किया । Spread the love Post navigation थल सेना नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर चयनित कबीरधाम के दो युवाओ को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित 15 दिनों में 125 जुआरियों पर कार्यवाही 81050 रुपये जप्त गुंडरदेही थाना की कार्यवाही