दुर्गदेश

चौपहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की  मौत

 दुर्ग : एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना दोपहर की है. बताया जा रहा है कि चिंगरी निवासी धायराम साहू, सुभाष दास मानिकपुरी और कोनारी गांव के प्यारी लाल देवांगन बालोद मार्ग से दुर्ग आ रहे थे.इसी दौरान कोलिहापुरी में एक तेज रफ्तार अमूल दूध सप्लाई करने वाली माल वाहक वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग दूर फेंका गए. दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इससे पहले कि उन्हें सहायता मिल पाती मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया वहीं तीसरे व्यक्ति को इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी दौरान रास्ते में उस ने भी दम तोड़ दिया है. इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button