ग्राम पंचायत मड़मड़ा के सरपंच  बरसातीलाल वर्मा निलंबित
कवर्धा, । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोड़ला द्वारा ग्राम पंचायत मड़मड़ा के सरपंच श्री बरसातीलाल वर्मा को शासन के निर्देशों की अवहेलना करने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर बरतने, शासकीय राशि के दुरूपयोग एवं प्रभक्षण जैसे घोर आरोप होने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 की कार्य संस्थित होने के कारण अधिनियम 1993 की धारा 39-1 (ख) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ग्राम पंचायत मड़मड़ा के सरपंच के विरूद्ध विभिन्न कार्यो में अनियमितता किये जाने के संबंध में जांच दल गठित किया था। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत मड़मड़ा तहसील बोड़ला के सरपंच बरसाती लाल वर्मा द्वारा नियमों को ताक में रखकर बिना प्राक्कलन एवं ले-आउट के स्वेच्छाचारिता पूर्वक कार्य किया है। उन्होंने 14वें वित्त योजना के अंतर्गत भारत निर्माण सेवा केन्द्र के निर्माण पर एक लाख 46 हजार 893 रूपये एवं श्मशान घाट घंटाहा पीपर अहाता निर्माण मंच चबूतरा निर्माण में 90 हजार 976 रूपये इस प्रकार कुल दो लाख 37 हजार 869 रूपये का अतिरिक्त व्यय कर वित्तीय व्यय कर वित्तीय अनियमितता बरतने के कारण सरपंच श्री बरसाती लाल वर्मा ग्राम पंचायत मड़मड़ा को शासन के निर्देशों की अवहेलना करने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर बरतने, शासकीय राशि के दुरूपयोग एवं प्रभक्षण जैसे घोर आरोप होने के कारण पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 की कार्य संस्थित होने के कारण अधिनियम 1993 की धारा 39-1 (ख) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Spread the love

You missed

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट