कलेक्टर ने सदभावना दिवस पर दिलाई शपथ

कवर्धा  कलेक्टर कार्यालय में आज सवेरे 11 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 75 जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सबेरे ठीक 11 बजे जिला कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार सहित जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। सद्भावना दिवस पर नगर पालिका परिषद कवर्धा, जिला शिक्षा कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में भी कार्यालय प्रमुखों द्वारा सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

Spread the love

You missed