रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देश का पहला पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की घोषणा पर अमल करते हुए
राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्णय लिया है.

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार
छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप बनाने के लिए गठित की जाने वाली समिति में पत्रकारिता,मानवाधिकार तथा विधि के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ भी होंगे. यह समिति पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ शासन को सौपेगी, जिसकी अनुशंसा के आधार पर यह कानून बनाने के लिए विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा.

Spread the love

You missed