विगत 10 वर्षो से बंद पड़ी कृषि उपज मंडी पंडरिया को पुनः चालू करवाने के लिए छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने सौपा ज्ञापन व्यापारी अपने लाभो का प्रतिशत बढ़ाने व मंडि को टैक्स भुगतान से बचने के लिए फसल खरीदने नही जाना चाहते मण्डी — रवि चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया कवर्धा पंडरिया स्थित कृषि उपज मंडी मे खरीदी बिक्री प्रकिया पिछले 10वर्ष से बन्द पड़ी हुई है, जिससे छेत्र के किसान भाइयो को मजबूरी मे कोचियो के पास कम मूल्य पर अपना समान बेचना पङ रहा है छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे जी के आदेशानुसार ब्लॉक किसान अध्यक्ष श्री रवि चंद्रवंशी के नेतृत्व मे किसानो के साथ मिलकर मंडी सचिव श्री गोहिया सर जी को मंडी का संचालन पुनः चालू करने के लिए ज्ञापन सौपा और यह मांग किये की मंडी को जल्द से जल्द किसानो के लिए सुविधा देते हुए खरीदी बिक्री प्रकिया प्रारंभ की जाए ज्ञापन सौंपने के दौरान पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी यदु, श्र ओमकार शर्मा, चंद्रसेन, सुखचंद्, बरन, जित्तु, अंगद्, अंजोर, सहित अन्य किसान भाई उपस्थित थे Spread the love Post navigation कवर्धा-रामपुर सड़क मार्ग निर्माण-उन्नयन-विकास कार्य धीमी गति से होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक ई-साक्षरता कार्यक्रमः कबीरधाम जिले के युवाओं के हौसलों को मिली नई उड़ान, रखा डिजिटल दुनिया में कदम