बोड ला प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा विकासखंड पंडरिया के भणगा और टकटोइया में स्कूल रेडनेस मेला का आयोजन किया गया |   जिला प्रभारी सुनील केशरवानी ने रेडनेस मेला में उपस्थित लोगो को बताया कि बच्चो की प्राथमिक शिक्षा की नीव मजबूत करने के लिए गाँव में स्कूल रेडनेस मेला लगाया जा रहा है |

शाला में प्रवेश होने से पहले बच्चो की इतनी क्षमता होनी चाहिए कि वह आसानी से अपना नाम ,पता ,चित्र में रंग भरना ,वस्तुवों का वर्गीकरण करना ,छोटा बड़ा में अंतर जानना ,1 से 20 तक अंक पहचान ,1 से 20 तक वस्तुवों को गिनना ,चित्र देखकर कुछ बता पाना ,कहानी सुना पाना ,बिना झिझक के बात करना ऐसी क्षमता आसानी से आनी चाहिए ।इसके लिए एक योजना बनाकर मांताओ के साथ कार्य किया जाएगा । प्रधानपाठक नीरज व्यास और दुरचरण मेरावी ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिसमे आप सभी

अपने बच्चो के साथ उपस्थित होकर मूल्यांकन करा रहे है आपको अपने बच्चो को घर में थोड़ा समय निकालकर अपने बच्चो को सीखाना है ,आप सभी में से प्रतिदिन कोई न कोई माँ स्कूल जरुर पहुचें और स्कूल पहुचकर बच्चो को कहानी बताए इससे बच्चो को ज्ररूर लाभ मिलेगा |सरपंच तिलक राम मेरावी और शत्रुहन सिंह मरावी ने कहा कि घर निर्माण में जब नीव मजबूत होता है तो घर भी मजबूत| बनता है ठीक इसी तरह बच्चो को कक्षा पहली से ध्यान देंगे तो हमारे गाँव के सभी बच्चे बेहतर बनेगे तभी हमारा गाँव का विकास दिखेगा | इस कार्यक्र्म में प्रथम से सी आर एल मोहन बंजारे ,हिर्देश कुम्भकार ,शिक्षक सुरेश धुर्वे आगनबाडी कार्यकर्ता विना मरावी ,लमिया धुर्वे सहित माताए और ग्रामीण उपस्थित थे |

गाँव के लोग बनाते है रिपोर्ट कार्ड – गाँव के युवा गुलाब ,विनोद ,भुनेश्वर ,मुकेश ,सरिता ,रूपा ,बसंता ,समीर ,हेमपुष्पा और हेमंत बंजारे के द्वारा बच्चो की मूल्यांकन करने के लिए अलग अलग काउंटर लगाया गया जिसमे माताए अपने बच्चो को लेकर उनकी दक्षताओ की जांच कराने पहुचे थे | उसके बाद पहली में जाने वाले बच्चों की मां को बच्चे की शारीरिक विकास ,बौद्धिक विकास सामाजिक विकास ,भावनात्मक विकास की दक्षता इन बच्चों में कैसे लाएं इन पर माताओं से चर्चा कर उन्हें निशुल्क साहित्य प्रदान किया गया ताकि शाला में दर्ज होने के पूर्व अपने बच्चों को घर में साहित्य का उपयोग करते हुए उन्हें अच्छे से सिखाकर स्कूल भेज सकें |

Spread the love

You missed