किसानो को तत्काल भुगतान व नए शेयर वितरण सहित अन्य मांगो के साथ छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने पंडरिया शक्कर कारखाना मे सौपा ज्ञापन किसानो के साथ अन्याय किसी भी सूरत में नही होने देंगे, यहा काम करने वाले अधिकारी अपने आप को बड़ा न समझे आप सीर्फ जनता के नौकर हो — श्री अनिल दुबे जी प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा किसानो को होने वाली समस्यायों पर तत्काल उचित कार्यवाही नही किया गया तो होगा उग्र आंदोलन– रवि चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा पंडरिया कवर्धा ःःसरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मे किसानो की समस्या निरंतर बनी हुई है, जिससे किसान भाइयो को हमेसा अनेक परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है।। जैसे की गन्ना लेकर आते हैं तो ट्रैक्टर खड़े करने का यार्ड कच्ची होने से हल्की बारिश मे ट्रैक्टर का फस जाना, कच्ची रोड होने से ट्रैक्टर रोड मे पलट जाना, जैसे तैसे गन्ना बिका तो 4 माह तक उसके पेमेंट के लिये आँखे तकना सहित अनेकों समस्यायों से गुजरना पड़ता है किसानो की संसस्यायो को देखते हुए आज संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी किसान भाई व किसान प्रतिनिधियों के साथ कारखाना प्रबंधन से मिलकर किसानो को होने वाली समस्यायों का तत्काल निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।। साथ ही चेतावनी दिये की यदि हमारी मांगो पर उचित व तात्कालिक कार्यवाही नही होती है तो आने वाले समय मे किसान भाइयो के साथ उग्र आंदोलन होगा किसानो की समस्या व हमारी प्रमुख मांगे 1 विगत 4 माह से किसान भाइयो को गन्ना विक्रय की राशि प्रदान नही की गई है जिसे अविलंब तत्काल संपूर्ण राशि जारी करे 2 कारखाना निर्माण के समय किसानो की सहभागीता हेतु शेयर विक्रय किया गया था, उस वक्त हजारों किसान भाई शेयर खरीदने से वंचित रह गए थे, उन किसान भाइयो को नया शेयर खरीदने का मौका दिया जाए ताकि वे भी अपना गन्ना कारखाना मे बेच सके* 3 शेयर धारक किसानो को अन्य वर्ष की भाँति उचित मूल्य पर शक्कर वितरण प्रक्रिया जल्द प्रारंम्भ करे 4 कच्ची यार्ड का पक्कीकरण, पक्की रोड का निर्मांण, किसान आवास गृह, आदि का निर्मांण प्रकिया अभी से प्रारंभ करे ताकि आने वाले समय मे होने वाली परेशानियो से बचा जा सके 5 कारखाना मे भ्रस्टाचार अपने चरम सीमा पर है, उसे रोकने हेतु कड़े से कड़ा कदम उठावे आज प्रमुख रूप से मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र कौशिक जी, किसान पुत्र श्री आनन्द सिंह ठाकुर जी,बोडला ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामदास पटेल जी, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष श्री अश्वनी यदु जी, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष श्री रवि चंद्रवंशी जी, किसान भाई– सुखचंद् चंद्रवंशी, विष्णु चंद्रवंशी,ओमप्रकाश शर्मा, शिव भाई,रामजी, भुलाउ राम, भोला चंद्रवंशी, जित्तु चंद्रवंशी, अंगद् पटेल, अंजोर दास, तिलक, प्रताप, नरोत्तम, कृष्णा, मो अफजल खां,धर्मेंद्र, सुरेंद्र, सहित अन्य सभी किसान भाई उपस्थित रहे Spread the love Post navigation अंर्तदेषीय गिरोह का पर्दाफाष आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने 25 लाख रूपये की लागत के मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया