किसान सरकारी दफ्तर के काट रहे चक्कर, नहीं मिल पाया अब तक फसल बीमा, 200 से अधिक किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार : राजनांदगांव । डोंगरगांव विकासखंड के सुखरी ग्राम पंचायत सहित ग्राम झुका के लगभग 200 से अधिक किसानों को फसल बीमा नहीं मिल पाया। जिसके कारण सभी किसान सरकारी ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। वही आज ग्राम पंचायत सुखरी और आश्रित ग्राम झीका के लगभग 200 महिला व पुरुष किसान ने राजनांदगांव जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की और फसल बीमा को जल्द से जल्द दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई। आपको बता दें कि जिले में किसानों खरीक फसल लगाते है और 2018-19 में भी धान, खरीफ फसल लगाई गई और सरकारी संस्था से फसल बीमा लगभग कराया गया था लेकिन अनावृष्टि होने के कारण फसल बर्बाद हो गई। जिसके बाद राजस्व विभाग के द्वारा मुआयना कर किसानों के नाम सहित पंजीबद्ध किया था जो आज तक नहीं मिल पाया है। Spread the love Post navigation देशभर के IPS अफसरों की खंगाली जा रही रही फाईल…गृह मंत्रालय के जाँच के दायरे में एक हजार IPS अफसर, 10 की छुट्टी लगभग तय पर्यावरण संरक्षण समिति के अपील को मिल रहा समर्थन, विभिन्न अवसरों में प्रति दिन लग है औसतन दो पौधे।