ढोंगी कम्प्यूटर बाबा को आयोग का नोटिस, भोपाल। चुनाव आयोग ने कम्प्यूटर बाबा को नोटिस जारी किया है। मामला उनके हठयोग का है जो वे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में कर रहे हैं। भाजपा ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। दरअसल, बीते सप्ताह कम्प्यूटर बाबा ने दावा किया था कि भोपाल में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की हार होगी। वे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए 7 हजार साधु-संतों के साथ हठयोग और तांत्रिक अनुष्ठान करेंगे। 7 मई को उन्होंने न्यू सैफिया कॉलेज ग्राउंड पर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में अनुष्ठान किया था। 8 मई को कम्प्यूटर बाबा ने पुराने भोपाल में दिग्विजय के समर्थन में रोड शो भी किया था। भाजपा ने कहा कि कम्प्यूटर बाबा धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्याशी विशेष के समर्थन में तांत्रिक अनुष्ठान, हठयोग और धूनी रमाई। इससे हिन्दू मतदाताओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। तीन बिंदुओं पर होगी जांच भाजपा की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर डॉ. सुदाम पी. खाड़े ने मामले की जांच एआरओ भोपाल उत्तर केके रावत को सौंपी है। इस मामले में तीन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पहला- आयोजन की अनुमति किसने मांगी? अगर अनुमति मांगी तो जारी की गई या नहीं? दूसरा- कार्यक्रम के लिए दिग्विजय सिंह ने कम्प्यूटर बाबा समेत अन्य साधु संतों को बुलाया या नहीं? तीसरा-कम्प्यूटर बाबा किस पार्टी या प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं? उनके कार्यक्रम का कितना खर्च आ रहा है? Spread the love Post navigation पंडरिया स्वास्थ विभाग का जर्जर मर्चुरी बिल्डिंग का दृश्य(पोस्टमार्टम रूम) : गरियाबंद। जिले के देवभोग और मैनपुर ब्लॉक के ग्रामीण लो वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। फसल भी चौपट होने के कगार पर पहुंच गया है। इससे परेशान ग्रामीण अब भूख हड़ताल पर बैठने की तैयारी में हैं।