हाईवे पर फिर 5 गौवंशों की दर्दनाक मौत, एक सप्ताह में 13 की गई जान**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों में बेजुबान गौवंशों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रानीसागर–दुल्लापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से फिर 5 गौवंशों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह में इसी क्षेत्र में सड़क हादसों में करीब 13 गौवंश अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और आवारा गौवंशों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौके पर बेजुबान गौवंशों के शव पड़े रहने की तस्वीरें बेहद पीड़ादायक हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क पर विचरण करने वाले गौवंशों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

अब सवाल यह है कि लगातार हो रही गौवंशों की मौतों पर जिम्मेदार विभाग कब गंभीर कदम उठाएंगे? स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि हाईवे के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि आगे किसी और बेजुबान की जान सड़क हादसे में न जाए।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ इस मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा करता है।

रिपोर्ट — डी.एन. योगी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

You missed