पदोन्नति में TET की अनिवार्यता समाप्त करने शिक्षक संघ ने उठाई आवाज** वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग, जिला अध्यक्ष रामशरण चंद्रवंशी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला इकाई कबीरधाम ने शिक्षकों की पदोन्नति में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने तथा वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन एवं मांग पत्र प्रस्तुत किया है। संघ का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया में लंबे समय से सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों की वरिष्ठता और सेवाकाल को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। केवल TET को अनिवार्य किए जाने से वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों में असंतोष और निराशा की स्थिति बनी हुई है। शिक्षक संघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के अधिकांश सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति TET संबंधी नए नियमों के प्रभावी होने से पहले हुई है। ऐसे में वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों पर नए नियमों को भूतलक्षी प्रभाव से लागू करना न्यायोचित नहीं है। संघ ने मांग की है कि यदि शिक्षकों की दक्षता का मूल्यांकन आवश्यक माना जाता है तो विभागीय प्रशिक्षण अथवा विभागीय पदोन्नति परीक्षा का विकल्प रखा जाए। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं उपलब्ध छूट का लाभ देते हुए पदोन्नति नियमों में आवश्यक संशोधन किया जाए। ज्ञापन में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा एवं संबंधित कर्मचारी संगठनों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग भी की गई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामशरण चंद्रवंशी, जिला सचिव कन्हैया लाल साहू सहित कपिल दास मानिकपुरी, दिनेश कुमार ठाकुर, दीपक नेताम, सुरेश वर्मा, संजय ध्रुव, बलवंत सिंह, रघुनंदन गुप्ता, उतरा वर्मा सहित शिक्षक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठता के अधिकार और अनुभवी शिक्षकों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा मांगों के निराकरण के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल की अपेक्षा है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation निकासी द्वार से प्रवेश कर रहे श्रद्धालुओं को ही रोका गया, निकासी से प्रवेश करने पर मंदिर के अंदर पहले से मौजूद श्रद्धालुओं के लिए हो सकता था खतरा** सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ियों को निर्धारित प्रवेश द्वार से आने की गई अपील** श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, भोरमदेव मंदिर में प्रवेश के लिए दो द्वार और निकास के लिए एक द्वार है निर्धारित** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा को दी गई विदाई** नवीन पदस्थापना पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी जी समाचार