137वीं जयंती पर ई. राघवेंद्र राव स्मृति निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित**

500 मरीजों ने कराया निःशुल्क उपचार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार यदु सम्मानित**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

बिलासपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई. राघवेंद्र राव की 137वीं जयंती के अवसर पर सखी निवास, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के 500 मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जी.एस. मिश्र (उपाध्यक्ष, नीति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन) ने स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया।

शिविर में मेडिसिन, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र, चर्म, मानसिक रोग एवं कान-नाक-गला (ईएनटी) सहित अनेक विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। समापन समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ईएनटी विशेषज्ञ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था, कबीरधाम के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, समाजसेवी एवं कबीरधाम से आए संस्था के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

You missed