कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़** **सादर आमंत्रण ** कल उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्थान: नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर, कवर्धा दिनांक: 19 जुलाई 2026 समय: (आयोजकों द्वारा निर्धारित समयानुसार) आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर पौधारोपण करें तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। “एक पौधा – हरियाली का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार।” Spread the love Post navigation निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों का कारण, भारत माता चौक से समनापुर पुलिया तक मार्ग पर राहगीरों परेशान बड़ी घटना को आंमत्रित कर रहा है कवर्धा -: नगर पालिका परिषद कवर्धा के सबसे व्यस्त और हृदय स्थल भारत माता चौक से समनापुर पुलिया तक निर्माणाधीन सड़क इन दिनों आम नागरिकों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क निर्माण की धीमी गति, जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे, अधूरी नालियां तथा मिट्टीयुक्त मुरुम और बड़े-बड़े बोल्डर डाल दिए जाने से राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। कई स्थानों पर सड़क गहरे गड्ढों और नालीनुमा हिस्सों में तब्दील हो गई है। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। नागरिकों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव है। ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि कार्रवाई में समानता नहीं बरती गई तथा गरीब और प्रभावशाली लोगों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया गया। लोगों ने मांग की है कि यदि अतिक्रमण हटाया जाए तो बिना किसी भेदभाव के सभी पर एक समान नियम लागू किए जाएं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, सड़क की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए, निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अतिक्रमण और निर्माण कार्य से जुड़े सभी मामलों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प : पांचवें वर्ष भी अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था** 30 जुलाई से 24 अगस्त तक अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन व विश्राम की व्यवस्था** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट