कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट भाजयुमो की बड़ी संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लिया संकल्प कवर्धा, 17 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कबीरधाम की जिला पदाधिकारी एवं 14 मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्रियों की परिचयात्मक बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय, कवर्धा में आयोजित हुई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा की विशेष उपस्थिति में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों का परिचय प्राप्त किया गया तथा गमछा भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की कार्यपद्धति, आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह ठाकुर, विक्की अग्रवाल, महंत गिरी गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो पीयूष सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा प्रभारी आयुष ठाकुर, सहप्रभारी डॉ. संस्कृति वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल सहित जिला एवं मंडलों के सभी पदाधिकारी, अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ “हर खबर पर पैनी नजर” संपादक: डी.एन. योगी Spread the love Post navigation एक ही गैस एजेंसी के भरोसे कवर्धा शहर और ग्रामीण क्षेत्र, उपभोक्ता परेशान** समय पर नहीं मिल रही गैस, ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी सेवा पर उठे सवाल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट** सेजस कचहरी पारा कवर्धा में छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह**