*ऑनलाइन आई.पी.एल. सट्टा संचालन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो फरार आरोपी गिरफ्तार।* *साइबर सेल एवं पोडी चौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं मोबाइल फोन जब्त।* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल कवर्धा एवं चौकी पोडी थाना बोड़ला की संयुक्त टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पूर्व में एक आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के उपरांत फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में दिनांक 24 मई 2026 को साइबर सेल एवं चौकी पोडी पुलिस द्वारा क्षेत्र में जुआ-सट्टा संबंधी कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बैहरसरी निवासी रघुवीर वर्मा द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके पर रघुवीर वर्मा को पकड़कर उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें ऑनलाइन सट्टा संचालन से संबंधित लिंक, यूजर आईडी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्राप्त हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि ग्राम बैहरसरी निवासी कपूरचंद वर्मा एवं राकेश उर्फ राकू वर्मा उसके साथ साझेदारी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन का कार्य करते थे। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रघुवीर वर्मा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान उसके दो अन्य साथी कपूरचंद वर्मा एवं राकेश उर्फ राकू वर्मा फरार हो गए थे। प्रकरण की विवेचना के दौरान लगातार पतासाजी एवं प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आज फरार आरोपी कपूरचंद वर्मा (31 वर्ष) एवं राकेश उर्फ राकू वर्मा (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पोडी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा अथवा साइबर अपराध संबंधी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। Spread the love Post navigation विशाल मुफ्त नेत्र जाँच शिविर में पंडरिया विधायक हुई सामिल** ऐसे आयोजन समाज हित में उत्कृष्ट कार्य -भावना बोहरा** 587 लोगों ने करवाया जाँच 237 मोतियाबिंद के मरीज -अश्वनी यदु** पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी के मार्गदर्शन में दामापुर पंचायत हर वर्ष करेगा समाज हित में आयोजन -बहादुर खान सरपंच कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट बैगा जनजाति के उत्पीड़न के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई का ऐलान प्रशासन को कामू बैगा की दो टूक चेतावनी कबीरधाम, छत्तीसगढ़ | 11 जून 2026 जिला कबीरधाम में आबकारी विभाग के अधिकारियों की कथित मनमानी और बैगा जनजाति के शोषण के खिलाफ अब समाज ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, कबीरधाम शाखा के जिलाध्यक्ष कामू बैगा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आबकारी विभाग के अधिकारी एसआई रायजादा एवं एसआई गीता भोले-भाले बैगा समाज के लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजने और अवैध वसूली करने जैसे गंभीर कृत्यों में संलिप्त हैं। समाज ने इन अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन एवं आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।