कवर्धा
नवीन बाजार गोदाम लाइन में स्थित दुकान क्रमांक 17, 18, और 19 को सील करने की कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही दुकान मालिक मंजीत सिंह पिता गोविंद सिंह द्वारा प्रीमियम राशि और किराया राशि नहीं पटाने के कारण की गई है।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
नवीन बाजार गोदाम लाइन में स्थित दुकान क्रमांक 17, 18, और 19 को सील करने की कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही दुकान मालिक मंजीत सिंह पिता गोविंद सिंह द्वारा प्रीमियम राशि और किराया राशि नहीं पटाने के कारण की गई है।
दुकान क्रमांक 17 की बकाया राशि 5,12,903 रुपये है, जबकि दुकान क्रमांक 18 की बकाया राशि भी 5,12,903 रुपये है। दुकान क्रमांक 19 की बकाया राशि 5,05,432 रुपये है।
संबंधित अधिकारियों ने दुकान मालिक को कई बार नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। इसके चलते दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई है।