नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ग्राम बिरकोना पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया, ईई और ठेकेदार पर कलेक्टर भड़के

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में नियम-शर्तां का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही करने के दिए निर्देश

नवपदस्थ केलक्टर श्री वर्मा का औचक निरीक्षण जारी, डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,। कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम बिरकोना पहुंचे और केन्द्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल जनजीवन मिशन के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बिरकोना निवासी विरेन्द्र चंद्रवंशी,अघनु धुर्वे सहित अन्य ग्रामीणों के घर पहुंच कर जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के बिछाई गई पाईप लाईन और नल के स्ट्रक्चर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्ट्रक्चरों में नल गायब मिले। गलियो में पाईप लाईन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित एजेसी द्वारा मिशन के कार्यों को निविदा नियम-शर्तों के तहत नहीं करने तथा मिशन के कार्यों में कोताई बरतने पर संबधित विभाग के ईई और ठेकेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन की फीडबैक भी लिए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के पूरे कबीरधाम जिले के जल जीवन मिशन के कार्यों की पूरी जानकारी तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य, प्रगतिरत कार्यों और प्रांरभ होने की तिथि तथा निविदा-शर्तों के तहत निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण तथा शहरों में घर-घर स्वच्छ तथा निर्मल जल की आपूर्ति करना इस योजना का उद्देश्य है। यह लोक-स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना में कोताई बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने ग्राम बिरकोना के कार्यों का सुधार करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अधिकारी श्री दीलिप सिंह राजपूत ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बिरकोना में 496 घरों में पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 435 घरों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है, शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि गांव में स्थल विवाद होने के कारण पानी ठंकी का निर्माण कार्य रूक गया था। स्थल विवाद का निराकरण के बाद पानी ठंकी का निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू हो गई हैं। जल जीवन मिशन अंतर्गत कबीरधाम जिले के 959 ग्रामों के लिए योजना तैयार की गई है, जिसमे से रेट्रोफिटिग की 231, सिंगल विलेज की 542 व सोलर पंप आधारित 186 ग्राम सम्मिलित है। सभी ग्रामों में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़