वर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

अपराध क्र.- 25/23 धारा- 20(ख ) NDPS एक्ट

*01 वर्ष से फरार गांजा तस्करी के आरोपी को चिल्फी पुलिस द्वारा हाथरस (उ. प्र.) से किया गया गिरफ्तार*

*•ट्रक क्र. UP 86 T 4176 में 76.610 किलो ग्राम (कीमती 12 लाख रु.)गांजा किया गया था जप्त*

*•आरोपी घटना दिनांक को पुलिस चेकिंग देखकर ट्रक को चेक पोस्ट के पास छोड़कर फरार हो गया था*

*•गिरफ्तार आरोपी – राजू सिंह पिता बलबीर सिंह उम्र 36 वर्ष पता ग्राम तेहरा थाना चंदपा जिला हाथरस (उ. प्र.)*

कवर्धा,,विवरण- इस प्रकार है कि दिनांक 29.06.23 को मुखबिर से सूचना मिला था कि आईचर ट्रक क्र. UP 86 T 4176 में एक व्यक्ति गांजा लेकर रायपुर कवर्धा कि ओर से मंडला तरफ लेकर जा रहा है सूचना वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर आबकारी चेक पोस्ट के पास चेकिंग किया जा रहा था इसी दौरान आयचर ट्रक क्रमांक UP 86 T 4176 का चालक पुलिस चेकिंग देखकर ट्रक को झालमला मोड़ के पास छोड़ कर जंगल तरफ भाग गया जिसका पता करने पर कोई पता नहीं चला बाद ट्रक का तलासी लेने पर दो सफ़ेद रंग कि बोरी में खाखी रंग के टेप में लिपटा 15 पैकेट वजन 76.610 कि.ग्रा. गांजा बरामद हुआ था. जिसे जप्त कर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध 20 (ख ) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान ट्रक चालक के सम्बन्ध में पता किया गया जो ट्रक राजू सिंह पिता बलबीर सिंह पता तेहरा हाथरस का होना पता चला.
जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय विकास कुमार(भा. पु. से.), पुष्पेंद्र बघेल( रा. पु. से.) द्वारा गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने उप पुलिस अधीक्षक नक्सल सतीश धुर्वे थाना प्रभारी चिल्फी उमाशंकर राठौर को निर्देशित किये जिस पर थाना चिल्फी से उप निरीक्षक राजेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठन कर आरोपी गिरफ्तार करने तेहरा हाथरस (उ. प्र ) भेजा गया जो आरोपी को तेहरा हाथ रस के गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चिल्फी लाये जिसे आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया.
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक राजेश्वर ठाकुर आर. आशु तिवारी, सुभाष नौरंगे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट