कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन

कवर्धा, । कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा बुधवार को सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम हीरापुर में राष्ट्रीय दलहन मिशन अन्तर्गत एवं अखिल भारतीय समन्वित मृदा परीक्षण फसल अनुक्रिया सहसंबंध परियोजना के अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत मृदा परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग पर चना का समूह फसल प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत ग्राम हीरापुर में फसल चना किस्म आरवीजी 202 का प्रदर्शन किया गया। प्रसल प्रर्दशन का उदे्दश्य जिले में दलहन फसल के रकबे एवं पैदावार को बढ़ावा देना है। प्रक्षेत्र दिवस मेंं चना उत्पादन तकनिकी जैसे उन्नत किस्म के बीज एवं सम्पूर्ण फसल सुरक्षा की जानकारी किसानो को दी गई। कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिलें के प्रमुख फसलें धान, सोयाबीन, गन्ना एवं चना उत्पादन तकनीकी के बारे में किसानों को अवगत कराया गया।
प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर के वैज्ञानिक डॉ. राकेश वनवासी ने किसानों को अखिल भारतीय समन्वित मृदा परीक्षण फसल अनुक्रिया सहसंबंध परियोजना की विस्तृत जानकारी दी साथ ही किसानों को मृदा परीक्षण की सम्पूर्ण विधि एवं उसके फायदे के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ. गौरव जाटव ने चने फसल में उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई। डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने चना में लगने वाले प्रमुख रोग एवं कीट का समन्वित प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं दलहन एवं तिलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए अच्छे बीज एवं उन्नत तकनीकी किसानो का बताई। उन्होंने कहा कि ट्राइकोडर्मा एक जैविक फफूंदनाशक है, जिसके उपयोग से चने की प्रमुख बिमारी, कॉलर रॉट, जड़ सड़न जैसे विकट बिमारियों का प्रबंधन किया जा सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वैज्ञानिक डॉ. एन.सी. बंजारा ने उन्नत किस्म के बीज एवं उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई। इंजी. टी. एस. सोनवानी द्वारा कृषि में यंत्रों का उपयोग एवं रख-रखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी कृषकों को दी गई। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुमारी मोनिका ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम हीरापुर के सैकड़ो अधिक किसानो की सहभागिता रही एवं कृषकों के प्रक्षेत्र में लगे चने प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़