उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने साधराम यादव लालपुर गांव के समाज प्रमुख गजेलाल यादव को हैलीकॉप्टर में अपने साथ बैठाकर रायपुर ले उड़े

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की सादगी व्यवहार की हो रही चर्चा

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,,। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गुरूवार को कवर्धा के लालपुर निवासी मृतक सादराम यादव के गांव के समाज प्रमुख श्री गजेलाल यादव को हेलीकॉपटर में बैठाकर अपने साथ रायपुर ले गए। उन्होंने श्री यादव से गांव का हाल-जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की इस सादगी और सरल व्यवहार की जिले में बहुत सराहना हो रही है।
उल्लेखनी है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा गुरुवार को कवर्धा के एक दिवसीय प्रवास पर आए थे। उन्होंने जिला कार्यालय के सभाकक्ष मृतक स्व. श्री साधराम के परिजनों से भेंट मुलाकात कर की। साथ ही जिले के आठ दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल प्रदान किए थे। कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम लालपुर निवास स्व. साधराम के परिजन के साथ यादव समाज के जिलाध्यक्ष श्री गजेलाल यादव ने उपमुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने साथ यादव समाज के जिलाध्यक्ष श्री गजेलाल यादव को हेलीकॉपटर में बैठाकर रायपुर ले गए। हेलीकॉपटर में सफर के दौरान उपमुख्यमंत्री ने श्री यादव से क्षेत्रविकास सहित विभिन्न विषयों में चर्चा भी की।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़