गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य महाभाग परम पूज्य श्री निश्चल आनंद सरस्वती जी महाराज जी की शुभ आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से ग्राम घुघरी कला कवर्धा मैं विगत 30 वर्षों से श्री अखंड नवधा रामायण एवं प्रभात फेरी श्री राम नाम संकीर्तन किया जा रहा है उक्त धार्मिक आयोजनों को 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्राम के सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष श्री योगेश नाथ योगी द्वारा रामायण मंडली एवं प्रभात फेरी मंडली के सदस्यों को श्री राम दरबार की रजत प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया उनका यह कार्य धर्म प्रेमी जागरूक जनता को उत्साहित एवं प्रेरित करने वाला है। समस्त ग्रामवासी उनकी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनकी सर्व विध उत्कर्ष हो ऐसी मंगल कामना करते हैं।

D.N. Yogi

ByD.N. Yogi

Mar 14, 2024

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य महाभाग परम पूज्य श्री निश्चल आनंद सरस्वती जी महाराज जी की शुभ आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से ग्राम घुघरी कला कवर्धा मैं विगत 30 वर्षों से श्री अखंड नवधा रामायण एवं प्रभात फेरी श्री राम नाम संकीर्तन किया जा रहा है उक्त धार्मिक आयोजनों को 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्राम के सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष श्री योगेश नाथ योगी द्वारा रामायण मंडली एवं प्रभात फेरी मंडली के सदस्यों को श्री राम दरबार की रजत प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया उनका यह कार्य धर्म प्रेमी जागरूक जनता को उत्साहित एवं प्रेरित करने वाला है। समस्त ग्रामवासी उनकी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनकी सर्व विध उत्कर्ष हो ऐसी मंगल कामना करते हैं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़