राजीव गांधी आश्रय योजना: 1773 हितग्राही पात्र पाये गए,

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शीघ्र पट्टा प्रदान करने का दिया निर्देश

कवर्धा। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा नगरपालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण के लिए राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं नजूल अधिकारी संदीप ठाकुर, नजूल तहसीलदार रवि पाण्डेय सहित नजूल विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी कवर्धा से बैठक में शामिल हुए।
उक्त बैठक में नजूल अधिकारी कवर्धा द्वारा बताया गया कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2018 तक निवासरत पात्र व्यक्तियों का सर्वें कार्य कराया गया। कुल 4373 हितग्राहियों का सर्वे किया गया जिसमें 1773 हितग्राही पात्र एवं 2600 हितग्राही अपात्र पाए गए। इन 1773 हितग्राहियों में से 1051 हितग्राहियों द्वारा निर्धारित शुल्क राशि जमा किया गया जिसमें से 1020 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया तथा शेष 31 हितग्राहियों का पट्टा तैयार हो चुका है जिसका वितरण 1-2 दिनों के भीतर कर दिया जावेगा। 1773 पात्र हितग्राही में से शेष 722 हितग्राहियों द्वारा निर्धारित शुल्क आज दिनांक तक जमा नहीं किया गया है। राशि जमा किए जाने बाबत इन शेष हितग्राहियों को 02 बार लिखित सूचना भेजी जा चुकी है तथा इनके द्वारा राशि जमा कराने में रूचि नहीं लिए जाने के कारण पट्टा बनाने की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो पाई है। सभी वार्ड पार्षदो को पात्र/अपात्र हितग्राहियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। चर्चा में यह भी बात सामने आई है कि कुछ व्यक्ति जो पुलिस विभाग एवं जल संसाधन विभाग की जमीन पर काबिज है, जिन्हें पट्टा प्रदान किया जाना संभव नहीं है। कुछ अपात्र व्यक्ति को भी पट्टा दिए जाने की जानकारी मिली है।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक में हुई चर्चा के उपरांत नजूल/नगर पालिका विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र 727 हितग्राही को निर्धारित शुल्क की राशि जमा कराने हेतु 01 सप्ताह का समय प्रदान करने हेतु अंतिम नोटिस जारी किया जाये। जो हितग्राही निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्रफल में काबिज है उन्हें पात्र क्षेत्रफल के हिसाब से पट्टा प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि नाले के पार में काबिज व्यक्तियों के जमीन का विडियोग्राफी करायी जाये। इसी तरह वास्तविक रूप से जमीन में काबिज व्यक्ति चाहे वह किरायेदार क्यों न हो, को पट्टा प्रदान करने की कार्यवाही की जावे। यह भी निर्देश दिया गया कि जिन्हे पूर्व में इस योजना से पट्टा दिया गया है उनके नवीनीकरण पूर्व पट्टे के आधार पर किया जावे। व्यवसायिक/आवासीय दोनों प्रकार की जमीनों या काबिज व्यक्तियों में से आवासीय जमीन पर कब्जा का पट्टा सुखाचार के नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जावे।

बैठक में पार्षदगण भीखम कोसले, सुनील साहू,उत्तम गोप, कपिल जायसवाल, हिरेश चतुर्वेदी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़