डी एन योगी

जिला : नारायणपुर

 विधायक श्री चंदन कश्यप ने डाउनलोड़ किया ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप्प : कहा महिलाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस की यह अच्छी एप्प है, हर महिला के स्मार्टफोन में हो यह एप्प

 जिला नारायणपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव -2022 कार्यक्रम के दौरान श्री चन्दन कश्यप, माननीय विधायक नारायणपुर एवं माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए यातायात पुलिस के स्टॉल का अवलोकन किये, इस दौरान उन्होने यातायात पुलिस द्वारा प्रदर्शनी में रखे गये नारायणपुर पुलिस की ट्रैफिक सेण्ड-मॉडल की प्रशंसा किये इसके बाद जिला पुलिस की स्टॉल पर आये वहां उन्होने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं की त्वरित सुरक्षा एवं सहायता हेतु तैयार की गई ’’अभिव्यक्ति’’ के बारे में जानकारी हासिल करते हुए एप्प की उपयोगिता को जानने के बाद वे स्वयं अपने मोबाईल में ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप्प डाउनलोड किये। उन्होने कहा कि अभिव्यक्ति एप्प महिलाओं की सुरक्षा के लिये एक अच्छी एप्प है इसे हर महिला और युवतियों के स्मार्टफोन में होनी चाहिये ताकि जरूरत पडने पर वे इसका इस्तेमाल कर सकें।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़