पीडीएस दुकान में 20 रुपए किलो शक्कर मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए

. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले के इंदौरी में भेंट-मुलाकात के दौरान पीडीएस राशन दुकान में 17 रुपए प्रति किलो के बजाय 20 रुपए प्रति किलो की दर से शक्कर मिलने की शिकायत पर तुरंत ही कलेक्टर को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सार्वभौम पीडीएस योजना का फीडबैक लेते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम केसली की श्रीमती नर्मदा साहू से वहां मिलने वाले राशन और उनकी कीमतों के बारे में जानकारी ली। श्रीमती नर्मदा साहू ने बताया कि चावल और नमक तो ठीक मिल रहा है, लेकिन शक्कर 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे को इसकी पड़ताल के निर्देश दिए।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़