*नगर पालिका का दर्जा मिले* पंडरिया को जिले के दबंग मंत्री मो अकबर एवम प्रदेश के मुखिया भूपेश सरकार से मांग,

कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,उल्लेखनीय हैं की पंडरिया नगर पंचायत निर्माण के समय पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर के अथक प्रयास से पंडरिया को नगर पालिका, का दर्जा मिला हुआ था बाद में इसे नगर पंचायत कर दिया गया नगर पालिका पंडरिया में प्रथम अध्यक्ष श्री सुरेश जायसवाल सीएमओ श्री अनिल कुमार शर्मा के अगुवाई में सराहनीय कार्य संपादित किया गया बाद में नगर पंचायत के दर्जा मिलने पर ग्राम पंचायत से भी बद्तर, नरक पंचायत बन गया हैं! 15वर्षो से पूर्व सरकार ने भी कोई सुध नहीं लिया नगर वासी शोषित होते रहे! अब चुकी कबीरधाम जिले का सबसे बड़ा शहर पंडरिया रूप ले रहा हैं ! लगातार नगर की जनसंख्या में वृद्धि, नगर की सीमा में विस्तार हो रहा हैं ! नगर पंचायत से जुड़े मैनपुरा देवपुरा तेंदूवाडीह , मोतीनपुर अलीपुर रौहा, कुबा, लडं।गपुर, पाढ़ी, आदि गांवों शामिल करके नगर पालिका का दर्जा दिया जाये! भले पंडरिया शासन के दृष्टि से जिला ना बनने योग्य ना हो परंतु नगर पालिका बनने पूर्ण रूप से परिपूर्ण हैं! उपेक्षाओं के दंश, राजनीतिक अभिशाप से मुक्ति के लिए पंडरिया नगर की 23000हजार नगर वासी गण भूपेश कका,, जिले के मंत्री भैय्या अकबर अऊ यथा नाम मयारूक बहिनी विधायक चंद्राकर ,, के तरफ ममता भरी निगाहों से देख रहा हैं! नेतृत्व विहीन पंडरिया नगर अपने मुखिया के स्वागत में विगत एक पखवाड़े से पलक पांवड़े बिछा कर बैठी हुई हैं! स्थानीय प्रशासन एवम कांग्रेस जन विधायक के अगुवाई में एक सप्ताह से जोरदार तयारी करके पंडरिया में रात्रि विश्राम एवम रोड शो को धमाकेदार बनाने का जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं! हरे कृष्णा ✍️

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़