मुख्यमंत्री का प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकत अभियान श्री भूपेश बघेल आज इंदौरी और कुकदूर के प्रवास पर कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा,,। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत शुक्रवार 30 सितंबर को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव इंदौरी और वनांचल क्षेत्र के गांव कुकदूर के दौरे पर आ रहे है। प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर आंकलन करने एवं आम नागरिकों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री इस दौरान आम लोगों से रू-ब-रू भी हो रहे है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात के अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र दौरा में सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा, बस्तर संभाग की 12 विधानसभा, बिलासपुर संभाग गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा तथा रायगढ़ जिले के रायगढ़, लैलूंगा, खरसिया व धरमजयगढ़, बालोद जिले की डौडीलोहारा, गुण्डरदेही और संजारी बालोद विधानसभा शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संपर्क-संवाद समाधान के ध्येय के साथ अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधी बात और उनकी समस्याओं को जानकर उनका निराकरण भी कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता जनार्दन की मांग पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं भी कर रहे हैं। Spread the love Post navigation कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर की गई बड़ी कार्यवाही, सहायक परियोजना क्षेत्रपाल अनिल कुर्रे व प्रवीण परिहार निलंबित, सहायक परियोजना क्षेत्रपाल एवं क्षेत्ररक्षक का किया गया स्थानांतरण *नगर पालिका का दर्जा मिले* पंडरिया को जिले के दबंग मंत्री मो अकबर एवम प्रदेश के मुखिया भूपेश सरकार से मांग,