कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कमराखोल पहुचकर स्व. बुधराम बैगा के परिजनों से मुलाकात की, वनमंत्री ने घटनाक्रम के हर पहलुओं पर जांच कराने और हरसंभव का भरोसा दिलाया

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कमराखोल (गर्राकोना) निवासी स्व. बुधराम बैगा के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट किया। मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंन पीड़ित परिवार का हाल चाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जनकरी ली। वनमंत्री श्री अकबर ने बैगा परिवारजनों से चर्चा करते हुए इस घटनाक्रम की हर पहलुओं पर जांच कराने और हर संभव ममद करने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी घटना की जानकारी प्राप्त होने पर जिला और पुलिस प्रशासन को आवश्यक विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जांच कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम व अन्य अधिकारियों की टीम गांव पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात की। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में अधिकारियों को जानकारी मिली। मृतक के परिवार में 6 बच्चे है, इसमें से एक बच्चा छोटा है वहीं 4 बच्चे कक्षा चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ दिए है। जिला प्रशासन द्वारा अब परिवार के 4 बच्चे पोलमी छात्रावास में प्रवेश दिलाया जा रहा है। चारों बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करेंगे। इनमें तीन बालिका और 1 बालक शामिल है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़