कवर्धा डी एन योगी 
प्रतिमाह होगी धर्मध्वज की महाआरती:- उमंग पांडेय

कवर्धा:- छत्तीसगढ़ की धर्मराजधानी कवर्धा नगर में भाद्रपुर्णिमा तद्ानुसार दिनांक 10/09/2022 को सायं 6 से 7 बजे श्री परशुराम धर्मध्वज चैक, कवर्धा में विशाला धर्मध्वज का महाआरती किया जायेगा। श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के ट्रस्टी श्री उमंग पांडेय ने बताया कि धर्मध्वज भगवाध्वज के अपमान के बाद परम् पुज्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज के द्वारा 108 फीट के स्तम्भ में धर्मध्वज 10 दिसम्बर 2021 को लगाया गया था तब से निरंतर प्रतिदिन विशाला धर्मध्वज का आरती सायं 6 बजे होता आ रहा है। कवर्धा में युवाओं के मन में आया के प्रत्येक माह के पुर्णिमा तिथि को जैसे मां गंगा का महाआरती वाराणसी में होता है उसी प्रकार पुर्णिमा तिथि को धर्मध्वज का महाआरती प्रत्येक माह पुर्णिमा तिथि को किया जायेगा यह आयोजन पूर्ण रूप से ‘हिन्दू स्वाभिमान सर्वोपरि‘ की भावना से किया जा रहा है। श्री उमंग पांडेय न यह भी अपील किया है प्रत्येक हिन्दू भाई – बहन प्रतिमाह पुर्णिमा तिथि को सायं 6 से 7 बजे तक 1 घंटा अपने ध्वज के सम्मान, अपने धर्म के सम्मान के लिए समय निकालकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे एवं यह भी जानकारी प्रदान किये कि बारिश के कारण ध्वज का आकार जो छोटा किया गया था उसे अब पुनः पुर्व की भांति विशाला नव ध्वजोत्तोलन भी किया जायेगा।

भवदीय

उमंग पांडेय ‘ट्रस्टी‘
श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास, कवर्धा

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़