कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी में शिक्षकों का सम्मानकरते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल का आयोजन किया गया इस अवसर पर ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीमान चंद्रहास जांगड़े जी का साल श्रीफल से सम्मान भी किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का पूजन करके किया गया पश्चात सरस्वती वंदना एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान चंद्रहास जी जांगड़े एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहन अनिशा साहू एवं भारती साहू ने किया इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर भाषण कविता गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया शिक्षकों को ग्राम पंचायत की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमान प्रकाश वर्मा जी ने इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंद्रहासजी का साल श्रीफल एवं पेन से सम्मान किया इस अवसर पर आदरणीय जांगड़े सर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षकों की आज्ञा का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा स्वरचित शिक्षक सम्मान के लिए गीत प्रस्तुत किया शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री विनय कुमार गुप्ता श्रीमती मधु सोनी श्रीमती संगीता लोनिया, भृगु नाथ योगी एवं विद्यालय के प्रधान पाठक श्री प्रकाश चंद वर्मा जी उपस्थित थे विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षकों के लिए कुछ रोमांटिक खेल का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम के अंत में श्री विनय कुमार गुप्ता जी ने आभार प्रदर्शन करते कार्यक्रम का समापन की घोषणा की। Spread the love Post navigation शिक्षक दिवस विशेषांक : जिन गुरुजनों की शिक्षा के बिना मैं जानवर से भी बद्तर होता आज शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें प्रणाम… धन्यवाद! प्रतिमाह होगी धर्मध्वज की महाआरती:- उमंग पांडेय