कबीरधाम यातायात पुलिस के द्वारा महिलाओं एवं बालक बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शहर के प्रमुख स्थानों एवं बस, ऑटो आदि वाहनों में हेल्पलाइन नंबर का स्टीकर लगाया गया।

, कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने तथा यात्री वाहनों में सफर के दौरान स्कूली छात्र/ छात्राओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में पूर्णता लगाम लगाने के उद्देश्य से जिले के समस्त यात्री वाहन जो कबीरधाम बस स्टैंड में आते हैं, तथा कबीरधाम से अन्य स्थानों पर जाते हैं, उन सभी में हेल्पलाइन नंबर चस्पा करने हेतु यातायात पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है। जिससे महिलाओं एवं बालक बालिकाओं तथा युवाओं को किसी भी प्रकार के अपराध घटित होते हुए नजर आए तो वे बेझिझक होकर महिला हेल्पलाइन नंबर-1091, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098, इमरजेंसी डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम कबीरधाम-94791-92499, 07741-232844 में कॉल कर कबीरधाम पुलिस को उक्त घटना की सूचना दे सकें, ताकि यात्री बसों में किसी भी प्रकार के असामाजिक कृत को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस दंडनीय कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों पर लगाम लगा सके। इसी तारतम्य में आज दिनांक-25.07.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक इजराइली खान के द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ हेल्पलाइन नंबर स्टिकर का यात्री बस एवं अन्य वाहनों में यात्रियों को आसानी से दिख सके ऐसे स्थानों पर लगाया गया। तथा यात्री गणों को इसके विषय में जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर टोल फ्री नंबर या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करने कहा गया है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़