कवर्धा, डी एन योगी

चिटफंड कंपनी के 03 आरोपी डायरेक्टर को सिटी कोतवाली/ थाना पांडातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपियों के द्वारा आम जनों को किस्त एवं एक मुस्त पैसा जमा करा अधिक ब्याज देने का लुभावना वादा कर धोखाधड़ी कर हो गए थे फरार।

आरोपियों के द्वारा कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली एवं थाना पांडातराई क्षेत्र के 3316 जमा करताओं से 6 करोड रुपए का रकम दुगना करने के नाम पर जमा करा हो गए थे फरार।

आरोपियों के विरुद्ध धारा-420,406,34, भा.द.वि. धारा-3,4,5, इनामी चिटफंड एवं धन परिचालन अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा-10 के तहत की गई कार्यवाही

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में पूर्व में दर्ज चिटफंड संबंधी प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली में वर्ष 2015 व थाना पांडातराई में वर्ष 2017 में रोज वैली होटल एंड इंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी के विरुद्ध आम जनों को रकम दोगुना करने के नाम पर पैसा जमा करा समय पूर्ण होने पर रकम वापस ना करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर थानों में दर्ज चिटफंड के प्रकरण के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने टीम बनाकर अलग-अलग राज्यों में भेजा गया था। जिस पर सूचना प्राप्त हुआ कि चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर आरोपी (1) गौतम कुंण्डू, (2)सिबामोय दत्त,(3) अशोक साह कोलकाता के जेल में निरुद्ध है, की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा माननीय न्यायालय कबीरधाम से अनुमति प्राप्त कर कोलकाता में प्रोडक्शन वारंट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना कवर्धा और थाना पांडातराई के कुल-3316 जमा करताओं से 6 करोड रुपए की रकम जमा करा चिटफंड कंपनी रोज वैली होटल एंड इंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से धोखाधड़ी किया गया था।
उक्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम तथा थाना पांडातराई पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़