कवर्धा ङी एन  योगी

 दो पक्षो में आपसी रंजीशो को लेकर हुये मारपीट
 दोनो पक्षो के विरूद्ध आईपीसी की धारा के तहत की गई कार्यवाही
 दो अलग-अलग प्रकरण में दोनो पक्षो को गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
कवर्धा ,, पण्डरिया अंतर्गत ग्राम भरेवापारा में दिनांक 29-06-2022 को रात्रि करीबन 08:00 बजे दो पक्षो के मध्य आपसी रंजीशो को लेकर मारपीट होने से दोनो पक्षो ने थाना पण्डरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया था जिसमें आवेदन मालिक राम दिवाकर पिता हरि राम दिवाकर उम्र 23 साल साकिन करपीकला थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ने दिनांक 29/06/2022 के अनावेदक 1.अनिल गोयल 2. अमरदास ऊर्फ अमरू गोयल दोनों साकिन भरेवापारा थाना पंडरिया के विरूद्ध और आवेदन अमरदास गोयल पिता शिवप्रसाद गोयल उम्र 32 साकिन भरेवापारा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ने थाना में लिखित आवेदन दे कर शिकायत पेश किया था जो आवेदन जांच पर से अनावेदक मालिक राम पिता हरिराम दिवाकर साकिन करपीकला थाना पंडरिया के विरूद्ध थाना पण्डरिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनो पक्षो के विरूद्ध पृथक-पृथक से आईपीसी की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनो पक्षो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जो आज दिनांक 13-07-2022 को दोनो पक्षो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़