कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,,राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नेटा डिसूजा जी के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती फूलों देवी नेताम जी कैबिनेट मंत्री कवर्धा विधायक आदरणीय मोहम्मद अकबर भैया जी के निर्देशानुसार कबीरधाम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी एवं प्रदेश सचिव श्रीमती सावित्री साहू जी के नेतृत्व में आदरणीय राहुल गांधी जी के खिलाफ जी न्यूज़ द्वारा झूठी खबर फैलाने के विरोध में एवं बढ़ती हुई गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम बोड़ला ब्लॉक जिला कबीरधाम में किया गया वही उद्बोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ ज़ी न्यूज़ द्वारा झूठी खबर फैलाकर उनकी साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है भाजपा के लोगों को कांग्रेस के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए झूठी अफवाह फैला रहे हैं कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए तरह-तरह की शाजिसे रची जा रही है जो कि गलत है हम सब महिला कांग्रेस उसका जमकर विरोध करते हैं और ज़ी न्यूज़ के आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग करते हैं और केंद्र में जब से भाजपा सरकार बैठी है तब से देश की जनता और गृहणियां बहुत परेशान हैं गैस के बढ़ते हुए दामों से हमारी गृहणी बहनों का किचन का बजट बिगड़ चुका है पहले गैस सिलेंडर 400 में मिलता था केंद्र में भाजपा की सरकार आने से 11:00 सौ से ऊपर मिल रहा है हम सभी गृहणी यों को घर चलाना दूभर हो गया है इस बढ़ती हुई महंगाई को रोकने के लिए हम केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं कि देश की जनता के ऊपर तरस खाएऔर उन्हें चैन से जीने दीजिए गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों को कम करे और जनता को महगाई से राहत दे इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बोदला श्रीमती सावित्री साहू जी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी जी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर जी कुमारी लक्ष्मी सत्य मुंशी जी श्रीमती शमशाद बेगम जी श्रीमती पर्यटन धुर्वे जी श्रीमती संतोष साहू जी श्रीमती कृतिका कश्यप जी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा निर्मलकर जी श्रीमती शीला यादव जी श्रीमती महारानी सेन जी श्रीमती सरस्वती कश्यप जी श्रीमती दुर्गा मानिकपुरी जी श्रीमती नीतू अहिरवार जी नीता देवीलाल जी रेखा जी एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी कार्यकर्ता गण ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी महिलाएं उपस्थित रहे

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़