डी एन योगी

जिला : नारायणपुर
मलखम्ब सुपरस्टार राकेश वरदा और राजेश कोर्राम को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हैंड स्टैण्ड मलखम्ब प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर एसपी श्री सदानंद कुमार, (भापुसे) ने दी बधाई

मुंबई के गोरेगांव में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मलखम्ब के हैंड स्टैंड प्रतिस्पर्धा में नारायणपुर के मास्टर राकेश वरदा और मास्टर राजेश कोर्राम क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने के बाद नारायणपुर लौटे उसके बाद कोच मनोज प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (भापुसे) से सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए उपहार दिये।

श्री सदानंद कुमार ने मलखम्ब प्रशिक्षक आरक्षक श्री मनोज प्रसाद के प्रयास और दोनों खिलाड़ियों मास्टर राकेश वरदा और मास्टर राजेश कोर्राम के मेहनत का प्रसंशा करते हुए उनके उपलब्धि को जिला नारायणपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताई। श्री सदानंद कुमार (भापुसे) ने मलखम्ब अकादमी नारायणपुर को सदैव की तरह हर सम्भव मदद करने की बात कही।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि मलखम्ब प्रशिक्षक श्री मनोज प्रसाद ने एसटीएफ में तैनाती के दौरान वर्ष 2017 में मलखम्ब प्रशिक्षण की शुरुआत की उनके मेहनत और लगन को देखते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा संस्थागत तरीके से प्रशिक्षण की शुरुआत कराई गई जिसे बाद जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार से भी सहायता मिल रही है इसी के परिणामस्वरूप आज नारायणपुर के विशेषकर अबूझमाड़ के नन्हे बालक/बालिकाओं ने 101 गोल्ड मैडल सहित 161 मेडल हासिल कर देश में अव्वल स्थान पर हैं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़