राजस्व टीम ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया

कवर्धा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर कवर्धा एसडीएम एवं तहसीलदार की टीम ने आज कवर्धा के समीप ग्राम सैगोना में अतिक्रमणकर्ताओं से शासकीय भूमि को मुक्त कराया साथ ही शासकीय भूमि में अवैध तरीके से निर्माण हो रहे व्यवसायिक परिसर को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
कवर्धा तहसीलदार श्री मनीष वर्मा ने बताया कि कवर्धा के समीप ग्राम सैगोना पटवारी हल्का नंबर 2 रानि मंडल कवर्धा ग्राम पंचायत सैगोना में शासकीय भूमि खसरा नंबर 87 रकबा 2 एकड़ 11 डिसमिल में ग्राम मजगाव के सुखदेव पिता रूकथान सुखराम पिता रूकथन के द्वारा नीव लेबल से लगभग 4 फीट ऊपर 4 कॉम्प्लेक्स, नंदू पिता कुंवर सिंह, चंदू पिता कुमार सिंह, राम कुमार पिता डेरहा के द्वारा 6 कॉम्प्लेक्स छत लेवल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। उन्होने बताया कि आनंद पिता मायाराम के द्वारा 6 कॉलम का नीव खोदकर अतिक्रमण किया गया था। भागबली पिता प्यारे, नरेश पिता साहेब, धनेश पिता बेदूराम, पवन पिता पंचराम, रतन पिता परदेसी के द्वारा ठेला रखकर अतिक्रमण किया गया था। उसे ग्राम पंचायत द्वारा 25 फरवरी को नोटिस जारी किया गया था। उसके बावजूद भी अतिक्रमणकर्ताओं के द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया था एवं निर्माण कार्य जारी रखा गया था। पंचायत से ज्ञापन प्राप्त होने पर अतिक्रमण को तहसीलदार के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से सभी बने हुए 8 कॉम्प्लेक्स को श्रब्ठ के द्वारा हटाया गया। कार्यवाही के दौरान सरपंच श्रीमती सुनीता साहू, पंचगण, हल्का पटवारी, कोटवार, पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़