-कवर्धा, डी एन योगी

ईलाज के अभाव में 20 वर्षो से मानसीक रूप से विक्षिप्त 65 वर्ष के बुजुर्ग को पंडरिया पुलिस ने राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में कराया दाखिल।

पंडरिया पुलिस की मानवीय पहल अब तक 08 मानसीक रोगीयों को उचित उपचार हेतु राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री नरेन्द्र वेंताल के मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण कबीरधाम जिले में वृद्ध/बुजुर्गों व मानसीक रूप से विक्षिप्तो के देखरेख के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक-05.02.2022 को मानसीक रूप से विक्षिप्त एक 65 वर्ष के वृद्ध के विषय में थाना पण्डरिया पुलिस को जानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त व्यक्ति जिसकी दिमागी हालत कमजोर होने के कारण गांव छोड पण्डरिया कस्बा में भटक रहा है जिस पर तत्काल पंडरिया पुलिस द्वारा उक्त विक्षिप्त पुरूष को थाना परिसर में लाकर उसके संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त पुरूष के घर की अर्थितिक स्थिति कमजोर होने से ईलाज का अभाव होना बताने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त विक्षिप्त पुरूष का डाक्टरी परीक्षण कराकर राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेदरी बिलासपुर में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना पंडरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की पंडरिया नगर व ग्राम वासियों द्वारा सराहना करते हुए मानसीक रूप से विक्षिप्त के परिजनो द्वारा पंडरिया पुलिस को भावुक होकर धन्यवाद दिया गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़