कवर्धा

रक्से मे संपन्न हुआ एक दिवसीय मानस संगोष्ठी

कवर्धा डी एन योगी

रक्से मे संपन्न हुआ एक दिवसीय मानस संगोष्ठी

कवर्धा,,तुलसी मानस प्रतिष्ठान कवर्धा के तत्वावधान में ग्राम रक्से से संचालित आदर्श श्री रामभक्त मानस परिवार रक्से व समस्त ग्रामवासी रक्से के सहयोग से एक दिवसीय मानस संगोष्ठी का भव्य आयोजन 23 फ़रवरी 2022 बुधवार को सुबह 8:00 बजे तुलसी मानस प्रतिष्ठान कवर्धा के अध्यक्ष  शीतल साहू जी एवं जिला महामंत्री  बालाराम साहू जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मानस गान शुभारंभ किया गया।

छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त मंडलियां जिनमे- बिरेश्वर मानस मण्डली रक्से, आंजनेय मानस मण्डली बागबाहरा, हे शारदे बालिका मानस मण्डली रणजीतपुर, श्री रामदास मानस मण्डली बंदौरा, श्री नूतन मानस मण्डली टोकरो, व सन्तोषी महिला मानस मण्डली बनबोड की प्रस्तुति सम्पन्न हुआ।

रात्रि 7 से 8 बजे आदर्श श्री रामभक्त मानस परिवार रक्से के द्वारा ग्रामीण प्रतिभावान सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ जिसमें ग्राम के अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया सर्व श्री चोवा साहू मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा जी के पावन उपस्थिति से समापन कार्यक्रम पर उद्बोधन दिया गया।

समस्त ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम पर बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button