कबीरधाम पुलिस के द्वारा जिले को पूर्णता अपराध मुक्त बनाने जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रवासियों के शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा पुलिस जनदर्शन में।

प्रत्येक मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जनदर्शन में होंगे शामिल।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में जिले के कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला, पंडरिया अनूप विभाग में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16/11/2021 से किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रवासियों के उन शिकायत प्रकरणों को जिनके लिए उन्हें कार्यालय तक आना होता है, उसे जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त कर त्वरित निराकरण करने हेतु पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी उपस्थित होंगे तथा रूटीन अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम के द्वारा अलग-अलग मंगलवार को क्षेत्र के अलग-अलग अनु विभाग में जाकर आम जनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया किया जाएगा। जिसमें पुलिस जन-दर्शन कवर्धा अनुविभाग दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार समय – दोप. 02 से 05 बजे तक स्थान – थाना कोतवाली, परिसर कवर्धा जिसमें पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम स्वंय थाना सिटी कोतवाली, कवर्धा परिसर में थाना सिटी कोतवाली, थाना पिपरिया, थाना भोरमदेव एवं पुलिस चौकी बाजार चारभाठा, दशरंगपुर क्षेत्र के आम जनता से रूबरू होकर शिकायतो का त्वरित निराकरण करेगें।
जन-दर्शन स. लोहारा अनुविभाग
दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार समय – दोप. 02 से 05 बजे तक स्थान – थाना सहसपुर लोहारा परिसर के थाना सहसपुर लोहारा एवं थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्रवासी उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को जनदर्शन में रख सकते हैं।
*पुलिस जन-दर्शन पण्डरिया* अनुविभाग दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार
समय – दोप. 12 से 03 बजे तक स्थान – थाना पण्डरिया, परिसर प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पण्डरिया स्वंय थाना पण्डरिया परिसर में थाना पण्डरिया, पाण्डातराई, कुकदूर, कुण्डा एवं पुलिस चौकी दामापुर क्षेत्र के आम जनता से रूबरू होकर शिकायतो का त्वरित निराकरण करेगें।
*पुलिस जन-दर्शन बोड़ला* अनुविभाग दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार
समय – दोप. 12 से 03 बजे तक
स्थान – ग्राम पंचायत भवन ग्राम बैजलपुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बोड़ला स्वंय ग्राम पंचायत भवन ग्राम बैजलपुर में
थाना बोड़ला, तरेगांव जंगल एवं पुलिस चौकी पोड़ी क्षेत्र के आम जनता से रूबरू होकर शिकायतो का त्वरित निराकरण करेगें। कबीरधाम पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्व एवं अपराधिक गतिविधियों पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम जनों से जुड़ कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर कबीरधाम जिले को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़