छत्तीसगढ़ में कुर्सी की जंग: सीएम बघेल- मंत्री सिंहदेव की राहुल गांधी से बैठक खत्म, टकराव खत्म होगा या नहीं, सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:कबीर क्रांति,, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बघेल और सिंहदेव मंगलवार को सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे. इस बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी मौजूद थे. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान छत्तीसगढ़ में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को जल्द खत्म करना चाहता है और यह बैठक इसी प्रयास के तहत हुई है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे. बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कांग्रेस ने नहीं दिया कोई संकेत सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है. पिछले दिनों बघेल गुट और सिंहदेव गुट के बीच मतभेद उस वक्त और बढ़ गये जब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. बृहस्पति सिंह को मुख्यमंत्री बघेल का करीबी माना जाता है. Spread the love Post navigation नाथ योगी समाज की सामाजिक कार्यकर्ता एवं त्रिपुरा पश्चिम से सांसद सुश्री प्रतिमा नाथ भौमिक को केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के नाथ योगी समाज के बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुश्री प्रतिमा भौमिक जी को हार्दिक बधाई दी है नाथ योगी समाज के कार्यकर्ता को राज्य मंत्री के पद में सुशोभित करने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्मानीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी को छत्तीसगढ़ नाथ योगी युवा समाज की ओर से सहृदयता से कृतज्ञता व्यक्त किया गया क्या सचमुच में टल गया छत्तीसगढ़ में सत्ता का संघर्ष..? जानें, सियासी पर्दे के पीछे की कहानी..