
लोहा चोरी करने वाले चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।
एक आरोपी के कब्जे से 4000 रुपए के लोहे के एंगल, एवं पाइप के टुकड़े पुलिस ने किया जप्त।
,कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,,कबीरधाम जिले में चोरी, नकबजनी के अपराधी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर उप पुलिस अधीक्षक अजाक / काईम श्री बी.आर. मडावी के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में चोरी नकबजनी अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोलिंग लगाकर अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में
प्रार्थी देवेन्द्र कुमार दानी, पिता कुमार दानी उम्र 31 वर्ष साकिन जी श्यामनगर कवर्धा थाना सिटी कोतवाली जिला- कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक-08/06/ 2021 को रात्रि 9:00 बजे से दिनांक 09.06.21 के सुबह 06.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा मेरे रायल फुड्स राईस मिल खुटू रोड मे स्थित टीन सेट के नीचे रखे 60 किलोग्राम लोहे का एंगल टुकडा एवं लोहे का पाईप टुकडा को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी चोर की पता तलाश हेतु थाना कोतवाली में पुलिस टीम बनाकर पता तलाश प्रारंभ किया गया, विवेचना के दौरान आरोपी के तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया जिससे पुलिस के सक्रिय एवं विश्वसनीय मुखबीर के द्वारा सुचना मिली कि आरोपी रफीक खान पिता नफीस खान उम्र 20 वर्ष साकिन भारत माता चौक, आदर्शनगर कवर्धा के द्वारा चोरी की गई मशरूका को आदर्शनगर स्थित अपने मकान में रखा है। कि सुचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गवाहों के समक्ष तस्दीक किया गया। जो आरोपी रफीक खान से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा पेश करने पर 13 नग लोहे का पाईप का टुकडा एवं 19 नग लोहे का एंगल का टुकडा वजनी लगभग 60 किलोग्राम को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी रफीक खान पिता नफीस खान उम्र 20 वर्ष साकिन भारतमाता चौक आदर्शनगर कवर्धा द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक 311 जितेन्द्र सिंह चंदेल , आरक्षक 509 संदीप शुक्ला , आर .381 समशेर अली , आर . 456 हिरेन्द्र साहू आर . 519 पवन राजपूत , आर . 363 रविन्द्र नेताम , का सराहनीय योगदान रहा है।



