01. अवैध जुआ-सटटा के विरूद्व कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही 02. ग्राम टाटावाही जंगल, थाना सिंघनपुरी जंगल में ताश पत्ती में हार जीत का जुआ खेल रहे 14 आरोपी गिरफ्तार 03. जुआ फड से 45,480 रूपये जप्त। कवर्धा श्री के० एल० ध्रुव, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा निर्देश एवं श्री अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री बी.आर. मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय के द्वारा जिला इकाई में अवैध रूप से चल रहे जुआ, सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किये जाने तथा लंबित स्थायी वांरटियों की तामिली किये जाने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। आज दिनंाक 24.06.2020 को थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्रांतर्गत ग्राम टाटावाही जंगल में कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश पत्ती में रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने की मुखबीर सूचना थाना सिंघनपुरी जंगल में प्राप्त हुई। उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त सूचना की तस्दीकी कर विधिसंगत् कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर थाना सिंघनपुरी जंगल से टीम गठित कर मौका में दबिश दिया। जहाॅ पर कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हे रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। जुआ फड से 45,480 रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया गया है। मौके से गिरफ्तार आरोपी गिरधर पाली पिता बिसौहा पाली निवासी बिड़ौरा, घनश्याम पिता शत्रुहन निवासी खम्हरिया, मनहर सतनामी पिता जहाजी सतनामी निवासी भिंभौरी, रामदुलारी पिता ईतवारी निवासी मोहगांव, राजू पाली पिता बिसनाथ पाली निवासी सूरजपुरा कला जंगल, चिंकु झारिया पिता रेखी झारिया निवासी गंडई, रामनाथ देवांगन पिता मुन्नालाल निवासी सिल्हाटी, डेरहा पिता गयाराम निवासी बिडौरा, बसंतराज पिता लखन निवासी बीजा, फकरूद्दीन पिता डेरहा निवासी भिंभौरी, मेघनाथ पाली पिता संतन पाली निवासी सूजरपुरा, कौशिल्या पटेल पिता कांशी पटेल निवासी गंडई, नरेश जंघेल पिता खिलावन जंघेल निवासी कुण्डा, सुकालू खुठेल पिता बृजलाल निवासी लाखाटोला है। जिन्हें विधिवत् गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया। Spread the love Post navigation अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा चौकी पोड़ी की कार्यवाही थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पुलिस ने धर दबोचा आरोपीयो के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 1220 रूपये जप्त किया