बिग ब्रेकिंग न्यूज/

कबीरधाम जिले में 42 कोरोना के नए मरीज मिले

संक्रमित व्यक्तियों में 2 स्वास्थ्य विभाग के लेब टेक्नीशियन और आरएमए शामिल, 40 प्रवासी श्रमिक, 06 बच्चे भी शामिल

सभी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम्स और राजनांदगांव कोविड हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी

कबीर क्रांति कवर्धा, 07 जून 2020। कबीरधाम जिले में 42 , कोरोना कोविड-19 के नए पाजेटिव केस मिले है। इस संक्रमित व्यक्तियों में
2 स्वास्थ्य विभाग के लेब टेक्नीशियन और आरएमए को भी कोरोना पाजेटिव पाया गया है। शेष 40 प्रवासी श्रमिक है, जिसमे 6 बच्चे भी शामिल है।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम्स और राजनांदगांव के कोविड हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

एम्स रायपुर से मिली रिपोर्ट के
आधार पर कवर्धा विकास खण्ड के बिटकुली, केसली में 20, कवर्धा के गोदना रिसोर्ट के पास आदिवासी छात्रावास में 04, बोड़ला में 4, सहसपुर लोहरा के मोहभट्टा में 14 इस तरह कुल 42 नए कोरोना के नए संक्रमित व्यक्ति मिले है।

जिला सर्लिवेन्स अधिकारी डॉ गौरव परिहार ने बताया कि संबधित क्वारेन्टीन सेंटर में कोरोना वायरस के रोकथाम, नियन्त्रण के बचाव के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इस खबर के बीच राहत देने वाली खबर यह भी है कि जिले में अब तक जितने भी नए मरीज मिले है, सभी को जिला राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्वारेन्टीन सेंटर में सुरक्षित ऱखा गया था। कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव की दृष्टि से क्वारेन्टीन सेंटर सार्थक साबित हो रहा है।

 

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़