*◼️विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत की जांच जारी― *◼️एसडीएम राजनांदगांव के समक्ष दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है― *राजनांदगांव ।* अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव द्वारा विचाराधीन बंदी श्री शिवेन्द्र कुमार भुआर्य आत्मज श्री फरतु राम भुआर्य निवासी डिपरापारा चवेला थाना खडग़ांव की न्यायिक अभिरक्षा में ईलाज के दौरान शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में हुई मृत्यु के संबंध में जांच की जा रही है। इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दावा-आपत्ति करनी हो तो एक सप्ताह के भीतर न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। Spread the love Post navigation सामान्य सभा की पहली बैठक में कोरोना वायरस के बचाव और नियंत्रण पर हुई चर्चा रायपुर-दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र ने आज देर रात कबीरधाम जिले के क्वारेन्टीन सेंटर का निरीक्षण किया