कलेक्टर श्री शर्मा भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्राधिकृत अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया

कवर्धा,  कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने राज्य शासन के आदेश के तहत आज भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा के प्राधिकृत अधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया है।
कलेक्टर श्री शर्मा को राज्य शासन के कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाए छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा का प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Spread the love

You missed