लाॅकडाउन में पंडरिया विकासखण्ड के 530 विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति परिवार को मिला नया राशन कार्ड

कवर्धा,कबीर धाम के आदिवासी, बैगा बाहूल पंडरिया विकासखण्ड में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के 530 नए परिवारो के लिए राशन की समस्या दूर हो गई। इन सभी परिवारों को प्रदेश सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशन कार्ड बना कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने पंडरिया अनुविभाग के वनांचल क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान बैगा बाहूल तेलियापानी में बैगा महिला को नया राशन कार्ड प्रदान किया। कलेक्टर ने महिला को बताया कि अब तुम्हें इस राशन कार्ड के माध्यम प्रत्येक माह 35 किलो चावल और नमक,शक्कर और अन्य समाग्री मिलेगी। बैगा महिला ने नया राशन कार्ड पाकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे अपने परिवार ने संकट की घड़ी में छोड़ दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने लाॅकडाउन की इस संकट में अपने परिवार में मुझे शमिल कर नया जीवन दिया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और जिला पंचायत सीईओ पिछले दिनों कोविड-19 के तहत जारी लाॅकडाउन के दौरान पंडरिया विकासखण्ड के बैगा बाहूल रूखमीदार सहित अन्य गांवो का भ्रमण किया था। उस समय बैगा परिवारों ने राशन की मांग की थी। कलेक्टर के निर्देश पर कोविड-19 के संकटगस्त लोगों के लिए संचालित राशन बैगा से पंडरिया विकासखण्ड के जरूरतमदं बैगा परिवारो के लिए 40 क्विंटल चावल वितरण कराया गया था। बैगा परिवारों ने नया राशन कार्ड बनाने की मांग भी की थी। बैगा सदस्यों ने कलेक्टर को अवगत कराया था, कि गांव के अधिकांश लोग शादी करने के बाद परिवार से अलग रह रहे है। इसी तरह शादी करने के बाद कई लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी छोड़ दिए है। इस लिए हर माह चावल-राशन की परेशानी होती है। ऐसे वंचित परिवारों ने नया राशन कार्ड बनाने की मांग की थी।

कलेक्टर श्री शरण ने पंडरिया एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और खाद्य निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि, शादी के बाद परिवार से अलग रह रहे है अथवा माता-पिता व परिवार के बुर्जुग सदस्य निराश्रित हो गए है और ऐसे परिवार जो वास्तविक में इस योजना हकदार है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है ऐसे वंचित परिवारों की ग्रामवार सर्वे कराकर पीडीएम योजना के तहत नया राशन कार्ड बना कर शीघ्र देें। कलेक्टर के निर्देश पर पंडरिया विकासखण्ड के 530 बैगा परिवारों को नया राशन कार्ड बनाकर पीडीएस वितरण प्राणाली योजना में शामिल किया गया है। महज सात दिनों के भीतर सभी वंचित परिवारों का सर्वे कर 530 बैगा परिवारों को नया राशन कार्ड बना कर दिया गया है। वनांच क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री विजयदयाराम के, पंडरिया एसडीएम श्री प्रकाश टंण्डन, जनपद सीईओ श्री नवीन कुमार भट् एवं अन्य अधिकारी में शामिल थे

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़