रेडक्रास सोसायटी की कोरोना वायरस से बचाव की गतिविधि’
’अक्षय-तृतीया पर वालिन्टियर्स ने बाजार पर चलाया जन जागरूकता अभियान’
’बैनर पोस्टर, तख्ती लेकर सड़को पर किया मार्च

कवर्धा,  रेडक्रास वालिंटियर्स के द्वारा मलेरिया दिवस पर, अक्षय तृतीया के पूर्व बाजार पर लगी भीड़ में पहुंचकर लोगो को सामाजिक दूरी बनाने, मास्क का सतत उपयोग, हाथो को नियमित अंतराल में धोने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रास सोसायटी-कबीरधाम के जिला समन्वयक बालाराम साहू तथा वालिंटियर्स टीम के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंशिग के लिए जागरूक करने का कार्य किया। रेडक्रास सोसायटी के वालिंटियर्स के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत लगातार बैंकों में, हॉट बाजारों में, किराना दुकान, चैक चैराहों में कोरोनावायरस के बचाव की जानकारी दे रहे है। जहां भी भीड की आशंका होती है वालिंटियर्स के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए समझाईस दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी रेडक्रास वालिंटियर्स के साथ बाजार में स्वयं उपस्थित होकर लोगो को प्रेरित किया। उन्होने बताया कि लोगो को हाथ धोने के तरीके, सेनेटाइजर का नियमित उपयोग, लाकडाउन का पालन करने, मास्क का लगातार उपयोग, भीड भाड वाले स्थान में जाने से परहेज, एक से दो मीटर स्थान पर दूरी बनाकर रहना, सावधानी को अपनाकर ही करोना जैसे वैश्विक महामारी से बचा जा सकता हैं। जागरूकता कार्यक्रम पटेल मैदान, सिग्नल चैक, गुरू तेगबहादुर चैक, गुरूनानक देव चैक, रायपुर नाका, नवीन बाजार, गॅाधी मैदान में रेडक्रास सोसायटी के चलाया गया।
इस अवसर पर डीपीएम श्रीमती नीलू धृतलहरे, डॉ.गौरव सिंह परिहार जिला सर्विलेंस अधिकारी, आर.पी. लांझी अधीक्षक, बालाराम साहू, जिला समन्वयक, कु. अंकिता तिवारी जिला सलाहकार, जंयत कुमार, शिक्षक महेश सिंह ठाकुर, केदार चन्द्रवंशी, सुजीत गुप्ता, कु.पीहू ठाकुर, पुरूषोत्तम कौशिक, रमा कोस्टी एस.आई. महिला सेल, ज्योति मरकाम, मानकुंवर, भवानी सिंह, दुर्गेश गुप्ता, गौरव सोनी, सुरूचि देंवागन, रवि मिश्रा प्रशिक्षित पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, संदीप महोबिया रेडक्रास वालिंटियर्स की सराहनीय भूमिका निभा रहे है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़