चौकी चारभाठा थाना मे कोविड 19 के संबंध में कोरोना वायरस व यमराज बनाकर प्रचार प्रसार की गई
लॉक डाउन का पालन करने आम जनता से किया गया अपील
कवर्धा,,,पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. ध्रुव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.आर मण्डावी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी गीतांजली सिन्हा के द्वारा दिनांक 15.04.2020 को चौकी स्टाप के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्र शासन द्वारा बनाये गये नये लॉक डाउन के विषय में जन जागरुकता व जिला कबीरधाम मे लागे धारा 144 के पालन हेतु चौकी चारभाठा के क्षेत्र में आने वाले ग्रामो मे ग्रामीणे को माईक हैण्डलर स्पीकर के माध्यम से शासन प्रशासन का लॉक डाउन का पालन करने की अपील की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने घर से बाहर ना निकलने अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और अगर निकलते हैं तो मुंह पर मास्क या गमछा का इस्तेमाल अवश्य करने यदि कोई बाहर से आया हुआ व्यक्ति है उसकी जानकारी चौकी में देने समझाइश दी गई । इसी क्रम मे चौकी स्टॉफ प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डे के द्वारा यमराज व आरक्षक तारकेश्वर देवदास के द्वारा कोरोना वायरस का वेश धारण किया गया था तथा मोटर बाईक व शासकीय वाहन द्वारा ग्राम बाजारचारभाठा, गोछिया, मुगेलीडीह, खेरझिटी, बंदोरा, डिझरीनी,

बम्हनी धमकी नवागाव आदि ग्रामो मे किया गया तथा कोरोना के संबंध मे घुम – घुम कर ग्रामीणो को सोशल डिस्टेंस का हर हाल में हर काम के दौरान पालन करने तथा बिना किसी काम के घर से बाहर नहीं निकलने व अनाश्यक अपने – अपने घर से बाहर नही निकलने तथा बिना कारण घर से बाहर निकलने व बैठते पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की समझाईश देकर जिला में लागू धारा 144 का कडाई से पालन करने बताया गया। उक्त प्रचार प्रसार मे सउनि नरेन्द्र सिंह प्र.आर अश्वनी पाण्डे, बलदाऊ भट्ट , लवकेस खरे , आरक्षक शशांक तिवारी, हेमंत राजपूत, भूषण पाटले, तारकेश्वर देवदास, ईश्वरी साहू म. आर मंजूषा धुर्वे चालक आर . आसिफ खान का विशेष योगदान रहा। चारभाटा के इस पहल के लिए आसपास के ग्राम प्रमुखों के द्वारा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चारभाठा प्रभारी एवं स्टाफ को बधाई का पात्र बताया।

Spread the love

You missed

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट