उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों को बड़ी राहत- बीमा के 86 लाख 33 हजार 968 रूपए का भुगतान जारी

कवर्धा,। उद्यानिकी फसल वर्ष 2019-20 में खरीफ सीजन अधिकृत फसल टमाटर, बैगन, अदरक, मिर्च, केला, पपीता का बीमा कराया गया है। केला पपीता के बीमा अवधि जून 2020 में समाप्त होगी और शेष फसलों की बीमा राशि सीधे डीबीटी से कृषकों के खाते में बीमा कंपनी द्वारा दी गई है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में जिले के कुल 565 कृषक के 367.360 बीमित रकबा, कृषक अंश 18 लाख 20 हजार 108 रूपए का कृषकों के खाते में 86 लाख 33 हजार 968 रूपए का भुगतान शासन द्वारा किया गया है।
उप संचालक श्री आरएन पांडेय ने बताया कि कवर्धा विकासखंड में कुल 90 कृषक के 55.83 बीमित रकबा, कृषक अंश 2 लाख 77 हजार 387 रूपए का 13 लाख 7 हजार 149 रूपये भुगतान की गई है। इसी प्रकार है। बोड़ला विकासखंड में कुल 142 कृषक के 87.080 बीमित रकबा, कृषक अंश 4 लाख 33 हजार 299 रूपए का 21 लाख 71 हजार 54 रूपये,पंडरिया विकासखंड में कुल 100 कृषक के 46.645 बीमित रकबा, कृषक अंश 2 लाख 21 हजार 525 रूपए का नौ लाख 78 हजार 655 रूपये और सहसपुर लोहारा विकासखंड में कुल 233 कृषक के 177.799 बीमित रकबा, कृषक अंश 8 लाख 87 हजार 896 रूपए का 41 लाख 77 हजार 110 रूपये भुगतान की गई है। वर्ष 2019-20 सीजन खरीफ के बीमित कृषकों को एस.एम.एस. के माध्यम से राशि भुगतान की सूचना प्राप्त होती है। कृषक अपने खाते में राशि की जॉच कर लें तथा समस्या आने पर जिले में नियुक्त बीमा प्रतिनिधि श्री प्रकाश चंद्रवंशी के मोबाइल नंबर 8319151733 पर संपर्क कर सकते है।
उल्लेखनीय है कि जिले में उद्यानिकी फसलों के लिए एडब्ल्यूएस के माध्यम से मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है, जिसमें न्यूनतम प्रीमियम कृषक अंश 5 प्रतिशत पर किया जाता है शेष राशि केन्द्राश व राज्यांश के माध्यम से शासन द्वारा जमा कराई जाती है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों में फल, फूल, सब्जी में अचानक क्षति हो जाती है, जिससे किसानों को लागत के साथ नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसके बचाव के लिए फसल बीमा के माध्यम से कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी